
x
मंडी। मंडी शहर का सीवरेज सिस्टम ठप पड़ गया है। आए दिन सीवरेज से संबंधित कोई न कोई समस्या पेश आती रहती है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। मंगलवार को नगर निगम मंडी के कार्यालय में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सीवरेज समस्या को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लोगों ने भी हिस्सा लिया और अपनी-अपनी समस्याएं निगम व जल शक्ति विभाग के समक्ष रखी। वहीं इस दौरान लोग समस्या का समाधान ना होने पर विभागीय अधिकारियों पर भी भडक़ पड़े। लोगों का कहना है कि जल शक्ति विभाग हमेशा समस्याओं को अनसुना कर देता है। न ही समस्या का समाधान होता है और न ही विभाग का कोई कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए समय पर पंहुचता है। शहर में सीवरेज चैंबर के लीक होने की समस्या आम हो गई है।
लोगों का कहना था कि इन चैंबरों की नियमित रूप से सफाई हो तो यह समस्या नहीं होगी। वहीं घरों में सीवरेज कनेक्शन और चैंबर ओवरफ्लो की समस्याओं को लेकर भी लोग बैठक में पंहुचे थे। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग को दिशा निर्देश दिए कि पानी व सीवरेज व्यवस्था में सुधार के लिए कार्रवाई की जाए, ताकि नागरिकों को जल आपूर्ति और सीवरेज की समस्याओं से राहत मिल सके। वेबसाइट में दिक्कत के कारण पानी के बिल अपडेट नहीं हो पा रहे थे। शीघ्र ही पानी के बिल आमजनमानस को आबंटित कर दिए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, महापौर वीरेंद्र भट्ट, एक्सईएन राजकुमार सैणी, एसडीओ रोहित गुप्ता व पार्षद मौजूद रहे। सन्यार्ड वार्ड से अपनी समस्या लेकर निगम पंहुचे लोगों का कहना था कि उनके वार्ड के 15 से 16 ऐसे घर हैं, जिनको सीवरेज लाइन नहीं पंहुच पाई है। 12 वर्ष से लोग सीवरेज के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





