भारत

बिजली के अघोषित कटों से भडक़े लोगों ने किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
5 Aug 2026 4:50 PM IST
बिजली के अघोषित कटों से भडक़े लोगों ने किया प्रदर्शन
x
स्वारघाट। जिला बिलासपुर के विद्युत विभाग के सब-डिवीजन स्वारघाट के अंतर्गत आने वाले मेहला और स्वाहण क्षेत्र के लोगों का बिजली विभाग के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। बार-बार लग रहे अघोषित बिजली कटों और विभागीय लापरवाही से परेशान ग्रामीण जेई कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विरोध जताने पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वाहण सेक्शन अधिकारी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले, जबकि शिकायत दर्ज कराने आने पर अक्सर जेई कार्यालय बंद मिलता है। लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उधर, इस संबंध में विद्युत विभाग के एसडीओ ने कहा कि एक जेई को दो जगह पर अपनी सेवाएं देनी पड़ रही है।
Next Story