
x
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय कुल्लू के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले कॉलेज गेट से उपायुक्त कार्यालय तक रैली भी निकाली गई। इस दौरान पेंशनरों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। एरियर की देय राशि, मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बार-बार आश्वासन के बाद भी सरकार उनकी मांगों को नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह शांतिपूर्ण धरना कर रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन जिला कुल्लू के प्रधान इंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिला इकाई द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन और रोष रैली निकाली गई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर भी शामिल रहे।
पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए एडीसी कुल्लू के माध्यम से मुख्यमंत्री को 18 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पेंशनरों की मांगों पर सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। छठे वेतन आयोग के एरियर, चिकित्सा बिलों के भुगतान सहित करोड़ों रुपए की देनदारियां वर्षों से लंबित हैं। वर्ष 2016 से 2022 तक लगभग पचास हजार सेवानिवृत्त कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की लंबित किस्तों के कारण पेंशनरों को नुकसान हो रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार से आग्रह किया कि आगामी दिनों में पेश होने वाले बजट में पेंशनरों के सभी बकाया आर्थिक लाभों के लिए प्रावधान किया जाए। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो 30 मार्च को पेंशनर शिमला में प्रदेश स्तरीय रोष रैली निकालकर विधानसभा का घेराव करेंगे। सोमवार को कुल्लू में किए गए धरने-प्रदर्शन में काफी संख्या में पेंशनर्ज उपस्थित रहे। हक की लड़ाई के लिए लाठियों के सहारे भी पेंशरज कुल्लू में पहुंचे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





