भारत
पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक में मांगों को लेकर किया मंथन
Shantanu Roy
12 Oct 2025 6:14 PM IST

x
चंबा। पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन की मासिक बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मनोहर लाल ने की। बैठक में वक्ताओं ने पिछले दो माह से मासिक पेंशन का भुगतान न होने पर सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि ग्यारह तारीख बीत जाने के बावजूद अभी तक अक्तूबर माह की पेंशन भी नहीं मिल पाई। इस कारण फेस्टिवल सीजन में पेंशनरों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड रहा है। बैठक में पंद्रह अक्तूबर को शिमला में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में संगठन की भागेदारी को लेकर चर्चा कर फैसला लिया गया कि चंबा जिला से भी पेंशनर इसमें हिस्सा लेकर मांगों को आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में वक्ताओं ने मेडिकल बिलों का भुगतान होने से उपचार करवाने में आ रही दिक्कतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन से कई मर्तबा मेडिकल बिलों के भुगतान हेतु बजट उपलब्ध करवाने की मांग उठाई जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 के संशोधित वेतनमान के एरियर की विभिन्न विभागों के पेंशनरों को पचास हजार रूपए की पहली किस्त के बाद लगातार भुगतान किया जा रहा है, लेकिन परिवहन निगम के पेंशनरों की इसमें भी लगातार अनदेखी हो रही हे। अप्रैल 2024 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अभी तक वित्तीय लाभ नहीं मिल पाए हैं। बैठक में उश्रम सिंह कुलदीप कुमार, शाहनवाज खान, दुनी चंद, देशराज, ओमप्रकाश, दलीप सिंह, देवराज, सुरेश कुमार, महेश नाथ, प्रकाश चंद, सोरम सिंह, कुमान सिंह, साहब चंद, हरबंस सिंह, बीना गुप्ता, कौशल्या देवी व रीता देवी आदि ने हिस्सा लिया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





