भारत

पीसीसी की पहली आमसभा कल, सीएम समेत मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहेंगे मौजूद

Shantanu Roy
3 July 2026 3:42 PM IST
पीसीसी की पहली आमसभा कल, सीएम समेत मंत्रिमंडल के सदस्य भी रहेंगे मौजूद
x
Shimla. शिमला। हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होने के उपरांत पहली आमसभा चार जुलाई को तय हुई है। आमसभा में कांग्रेस के प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल मुख्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी, जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री समेत मंत्रिमंडल के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने बताया कि चार जुलाई को साढ़े 10 बजे पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आमसभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में होने वाली आमसभा में प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल समेत सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी भी विशेष तौर पर
शिरकत करेंगे।


जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू के अलावा मंत्रिमंडल के सभी सदस्य विधायक, गत विधानसभा चुनावों के पार्टी प्रत्याशी, पीसीसी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी के सदस्य, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों व विभागों के राज्य प्रमुखों को इस सभा में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आमसभा के बाद प्रभारी रजनी पाटिल बाद दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अलग से बैठक करेंगी। अगले दिन पांच जुलाई को प्रभारी पार्टी मुख्यालय में एक-एक घंटे तक महिला, किसान, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, एससी विभाग और अल्पसंख्यक विभाग की राज्य कार्यकारिणी के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगी।
Next Story