भारत

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मांगी आर्थिक मदद, तभी कर पाएगी चुनाव प्रचार

Nil dhankar
23 Oct 2025 5:29 PM IST
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने मांगी आर्थिक मदद, तभी कर पाएगी चुनाव प्रचार
x
पढ़े पूरी खबर

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन वो अकेली पड़ गई हैं. उनके पास ना तो पति का समर्थन है और ना ही उतने पैसे हैं कि वो प्रचार कर सकें. इसलिए ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूआर कोड शेयर कर जनता से समर्थन की मांग की है. साथ ही कहा है कि जिसकी जितनी शक्ति हो उतना उन्हें पैसों से सहयोग करे.

ज्योति ने इसी के साथ अपनी फीलिंग्स भी बयां की, उन्होंने बताया कि कैसे वो निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं और अकेली पड़ गई हैं. पति से किनारा किए जाने के बाद उनके पास जनता के अलावा और कोई नहीं जिससे वो मदद मांग सकें ज्योति ने अपना बैंक अकाउंट डिटेल्स शेयर करते हुए लिखा कि- राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा. मैं तो एक तुच्छ महिला हूं जो विभिन्न दंश को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं. कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है. लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं.

'मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है, चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें. मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं. पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं. आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है.'


Next Story
null