भारत

पटवारी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

Shantanu Roy
26 May 2024 2:21 PM GMT
पटवारी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला
x
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पिछले दिनों ओला प्रभावित किसानों के मुआवजा राशि में गड़बड़ी मामला सामने आया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक, जिले में ओला प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि ऐसे लोगों के खाते में ट्रांसफर किए थे, जिस नाम के किसान गांव में नहीं थे। यह मामला संज्ञान में आने के बाद संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया ने मामले की जांच की थी। जांच में सही पाए जाने पर एसडीएम रवि मालवीय को सस्पेंड के निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम ने इस मामले में पटवारी हरेंद्र राजावत को निलंबित कर दिया है।

जिले में 2 मार्च की रात में ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों ने अशोकनगर रोड पर चक्का जाम किया था। मौके पर पहुंचे अफसरों ने नुकसान का सर्वे कर मुआवजे राशि देने का आश्वासन दिया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने खेतों में जाकर फसल के नुकसान का सर्वे करवाया था। इसके बाद सर्वे के अनुसार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोगों को मुआवजे की राशि के प्रमाण पत्र भी बांटे थे। किसानों के खातों में मुआवजा राशि आने का समय आया तो पटवारियों द्वारा किसानों के खाते नंबर बदलकर अन्य लोगों के खातों में पैसे डाल कर निकाल लिया।

किसान तहसील और पटवारी कार्यालय के चक्कर लगाते रहे। आरटीआई से भुगतान की जानकारी निकली तब गड़बड़ी की पोल खुली। वास्तव में दूसरे खातों में मुआवजे की राशि डाल दी गई। कई ऐसे लोग हैं जिनकी जमीन ही नहीं और राशि उनके खाते में पहुंच गई है। गुना जिले के गोरा, चौरोल, रिछेरा गांव के किसान 3 महीने से तहसील और पटवारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अभी तक मुआवजे की राशि खातों में नहीं पहुंची है। पीड़ित किसानों ने 181 हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है लेकिन उनको अभी तक न्याय नहीं मिला है।

सरकार ने 1 हेक्टर में 32,000 रुपए की राशि तय की थी, लेकिन चैता पुत्र पुन्ना चमार के खाते में 1,20,000 रुपए डाली गई है। जबकि हानि पत्रक में राशि 29120 रुपए है। कैलाश पुत्र पुन्ना चमार के खाते में 55,590 रुपए डाली गई है, जबकि हानि पत्रक में राशि 27,930 है। रचना देवी पत्नी जयसिंह सरोज बाई पत्नी अनूप सिंह के खाते में 1,01,200 रुपए राशि डाली गई है, जबकि उनकी हानि पत्रक में 49,750 रुपए है। विनोद सिंह जाट पुत्र विष्णु सिंह जाट के खाते में 1,20,000 रुपए डाली गई है, जबकि ओला वृष्टि हानि पत्रक में 39,790 रुपए है। मलथू खिमियाबाई पुत्र दंगलिया 100450 रुपए डाली गई है, हानि पत्रक में 53,000 रुपए राशि है। इसमें जमीन जिसका सर्वे नंबर 137/3, 137/4 इसका रकबा 0.3285 ,0.3285 जयसिंह जाट का जोड़ दिया गया है।
Next Story