भारत

एनिवर्सरी के पहले नवदंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवारों में मचा कोहराम

jantaserishta.com
26 May 2024 7:41 PM IST
एनिवर्सरी के पहले नवदंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवारों में मचा कोहराम
x
पढ़े पूरी खबर
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां शादी की पहली एनिवर्सरी के ठीक दो दिन पहले एक नवदंपति ने शनिवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। घटना के बाद से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ये घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के बिकौरा मजरे गुरवल का है। जहां राम स्वरुप के 26 साल के बेटे लवलेश यादव की शादी 28 मई साल 2023 को असोधर थाने के कटरा की रहने वाली 22 साल की आरती देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों हंसी-खुशी से रहते थे। लवलेश महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। वह कई महीनों से वहीं था। शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए ही वह शनिवार को नासिक से घर लौटा था। गांव पहुंचने पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यहां तक कि आरती के पिता शिवभजन भी ससुराल पहुंचे थे। उन्होंने दंपति को बैठाकर समझाया और देर शाम वह लौट गए। रात में खाना खाने के बाद मियां बीवी अपने कमरों में सोने के लिए चले गए थे।
रविवार सुबह लवलेश के पिता राम स्वरूप ने बहू को आवाज दी तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। वहीं, लवलेश भी कोई जवाब नहीं दे रहा था। जब राम स्वरूप ने दरवाजों की दराजों से अंदर झांककर देखा तो दोनों के शव लटके हुए थे। परिजनों ने मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी। जिसके दोनों परिवारों की मौजूदगी की कमरे का दरवाजा खोला गया। कमरे के अंदर छत में लगे पंखे के छल्ले में साड़ी का फंदा बना दोनों लटक रहे थे। परिजनों ने नीचे उतारा। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि जानकारी पर पुलिस बाद में मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों से घटना के बारे में जानकारी ली।
आरती ने अपने फोन पर साढ़े 10 बजे सेल्फी ली थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी फोटो के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। पहले सीलिंग फैन को खोलकर नीचे रखा, बेड पर कुर्सी रख पंखे के छल्ले से साड़ी का फंदा बनाकर दोनों लटक गए। बताया जा रहा है कि शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। कई बार दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई पर कुछ नहीं हो सका।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story