भारत

कुल्लू अस्पताल से बिना इलाज लौटे रोगी

Shantanu Roy
2 July 2026 5:00 PM IST
कुल्लू अस्पताल से बिना इलाज लौटे रोगी
x
Kullu. कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में गुरुवार को डॉक्टरों और स्टाफ ने चार घंटे हड़ताल की। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। मरीज परेशान हुए। डॉक्टरों और नर्सों का आरोप है कि बीते दो दिन से अस्पताल परिसर में रजनी शर्मा मौत मामले में धरना दे रहे लोगों ने स्टाफ को धमकाया और गलत भाषा का प्रयोग किया। डॉक्टरों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में घुसकर हुड़दंग मचाया। सोशल मीडिया पर डाक्टर और नर्सों के फोटो वायरल कर छवि खराब की जा रही है। इससे स्टाफ में डर का माहौल है। हड़ताल में क्षेत्रीय अस्पताल के डॉक्टर, निजी अस्पतालों के डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड शामिल रहे। इमरजेंसी सेवाएं जारी रहीं। ओपीडी बंद होने से दूर-दराज से आए मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्षा ने कहा कि स्टाफ नर्सिज के साथ कार्रवाई हुई है, उस पर इनसाफ चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओवर वर्डन है। एक-एक नर्स 40 मरीजों को देख रही हैं। इसके बावजूद भी स्ट्रेस में काम
कर रही हैं।


हिमाचल मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष राजेंद्र कोहली ने बताया दो दिनों में कुल्लू अस्पातल में शांतिपूर्ण वातावरण नहीं था। प्रसूता महिला की मौत मामले में डाक्टर्स को तारगेट और नीचा दिखा गया। डाक्टर और स्टाफ नर्सों के विरोध में भीड़ को इक्_ा किया। लोगों ने गेट तोडक़र अंदर घुसे। जहां मरीजों के तीमारदार आराम करने बैठते हैं, वहां पर लोग धरना करने बैठे। वहां पर डाक्टरों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। नर्सों को धमकाया गया। तनावपूर्ण माहौल में काम करना पड़ा। बाहर हल्ला मचता रहा और काम करना नहीं छोड़ा। डर का मौहल पैदा हुआ है। बहुत आहत हुआ। जिन लोगों ने गालियां और धमकियां दी है, उन पर कार्रवाई करनेे के लिलए एडीसी और एएसपी से मिले हैं और सरकार, प्रशासन और पुलिस से उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। नर्सिज एसोसिएशन की अध्यक्षा ने कहा कि स्टाफ नर्सिज के साथ कार्रवाई हुई है, उस पर इनसाफ चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ओवर वर्डन है।
Next Story