भारत

मरीज की मौत: भड़के परिजनों ने सरकारी डॉक्टर को बनाया निशाना, DM सुरक्षाबलों के साथ खुद पहुंच गए

jantaserishta.com
17 Jun 2024 12:38 PM IST
मरीज की मौत: भड़के परिजनों ने सरकारी डॉक्टर को बनाया निशाना, DM सुरक्षाबलों के साथ खुद पहुंच गए
x

सांकेतिक तस्वीर

डॉक्टर को काफी चोटें आई हैं।
भभुआ: भभुआ के सदर अस्पताल में एक मरीज की इमरजेंसी रूम में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके परिवार वालों ने सरकारी डॉक्टर की जमकर पिटाई की। इससे डॉक्टर को काफी चोटें आई हैं। मामला इतना गंभीर हो गया था कि डॉक्टर को बचाने के लिए डीएम सुरक्षा बलों के साथ खुद अस्पताल पहुंचे, तब जाकर डॉक्ट को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कस्बा के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि हमने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों की पहचान के लिए टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। घायल चिकित्सक डॉ. कमलेश प्रसाद की याचिका पर पुलिस ने कस्बा थाना में तीन नामजद और 20-30 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। भारतीय दंड सहिंता की धारा 323 और 353 के अलावा चिकित्सा सुरक्षा अधिनियम के तहत ये शिकायत दर्ज हुई है।
डॉ. प्रसाद ने बताया कि 55 साल के विजय राम को कल रात तकरीबन 9 बजे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर में ऑक्सीजन की लगातार और तेजी से कमी हो रही थी, इस कारण उनका प्राथमिक उपचार करके उन्हें बड़े संस्थान में भेज दिया गया था। लेकिन उनके साथ के लोगों ने मरीज को ले जाने के बजाय वहां के स्टाफ और अन्य डॉक्टरों से झगड़ा कना शुरू कर दिया था। इसी बीच 9:10 पर मरीज की मौत हो गई थी।
मरीज के मरने के बाद उनके साथ आए 20-30 लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हमला करना शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट करी। कथित तौर पर बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने गला दबाकर मारने की भी कोशिश करी थी। तीन हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें रौशन कुमार, प्रमोद कुमार और लाल मुन्नी राम शामिल हैं। जैसे ही डिएम सावन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे, बाकी के हमलावर मौके से फरार हो गए ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story