भारत

13 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके वायरल किया

jantaserishta.com
17 Jun 2024 6:59 AM GMT
13 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके वायरल किया
x

सांकेतिक तस्वीर

लड़की की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस आयुक्त ने मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा: आगरा के सैंया क्षेत्र में घर में घुसकर 13 वर्षीय किशोरी के साथ रेप हुआ। रेप करने वाले आरोपी ने लड़की के अश्लील वीडियो बना लिए। इस वीडियो से पहले आरोपी लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और फिर उसे फोन कर परेशान भी किया। इसके बाद आरोपित ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर वायरल कर दिया। लड़की की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस आयुक्त ने मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की मां 13 जून को पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड के समक्ष पेश
हुई थी।
प्रार्थना पत्र दिया।
लड़की की मां ने आरोप लगाया कि 24 मार्च को उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। आरोपी संजय घर में घुस आया। बेटी के साथ दुराचार किया। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। वीडियो भी बनाया। आरोपित बेटी को फोन करने लगा। उसे धमकाता था। अपने पास बुलाता था। बेटी परेशान रहने लगी। लड़की ने कई बार वहां जाने से मना किया। इसके बाद आरोपित संजय और उसके भाई प्रमोद ने बेटी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाया।
लड़की की मां को वीडियो वायरल होने की जानकारी रिश्तेदारों और ग्रामीणों से हुई। इसपर मां ने बेटी से पूछा तो उसने रोते हुए सारी बात बताई। भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह ने बताया कि पीड़ित पक्ष इस संबंध में पहले सैंया पुलिस से मिला। लादूखेड़ा चौकी पर आरोपित को बुलाया गया। फोटो डिलीट करा दिए गए।
आरोपित के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं लिखा गया। यह देख पीड़ित पक्ष हैरान रह गया। पीड़ित पक्ष इस संबंध में पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुआ। पुलिस आयुक्त ने घटना को गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर साइबर थाने में दुराचार, पोक्सो, आईटी एक्ट आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है और जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story