भारत

दवाइयों के लिए भटके मरीज-तीमारदार

Shantanu Roy
21 May 2026 4:15 PM IST
दवाइयों के लिए भटके मरीज-तीमारदार
x
Nahan. नाहन। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में कैमिस्ट की देशव्यापी हड़ताल का असर जिला सिरमौर में भी देखने को मिला। इस दौरान जिलाभर में सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे मरीजों-तीमारदारों को दवाइयों लिए दर-दर भटकना पड़ा। उधर, मेडिकल कालेज नाहन में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की लिखी दवाइयां भी रोगियों को नहीं मिली। ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में देश व्यापी कैमिस्ट व ड्रगीस्ट
हड़ताल पर हैं।


जिला सिरमौर के नाहन मेडिकल कालेज पहुंचे ग्रामीण राम सिंह, हरि चंद, लेखराज ने बताया कि मेडिकल कालेज में उपचार के लिए दौरान विशेषज्ञ डाक्टर ने दवाइयां लिखी थी, जोकि मेडिकल स्टोर बंद होने से मिल नहीं पाई। मरीजों का कहना था कि कई किलोमीटर से सफर कर इलाज के लिए मेडिकल कालेज नाहन पहुंचे थे, लेकिन दवाइयों की हड़ताल की भी जानकारी नहीं थी। मरीजों व तीमारदारों ने कहा कि सरकार को इन समस्याओं का समाधान शीघ्र निकालना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर कैमिस्ट संघ नाहन के पदाधिकारी संदीप शर्मा ने बताया कि कैमिस्ट यूनियन ने उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से हड़ताल के विषय में ज्ञापन प्रेषित किया था, जिसके चलते बुधवार को पूर्ण बंद रखा गया।
Next Story