
x
Kangra. कांगड़ा। क्षेत्र के लाखों लोगों की जीवनरेखा मानी जाने वाली पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा लंबे समय के बाद एक बार फिर बहाल हो गई। मंगलवार को हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे विभाग के जीएम, सांसद राजीव भारद्वाज, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का, भाजपा नेता विश्व चक्षु सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस रेलमार्ग की बहाली में अपेक्षा से अधिक समय अवश्य लगा, लेकिन केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय के समक्ष इस मुद्दे को लगातार उठाया जाता रहा। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों के लिए यह रेलमार्ग केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि उनकी जीवनरेखा है।
इसलिए इसकी बहाली को लेकर लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भविष्य में इस रेलमार्ग को ब्रॉडगेज में परिवर्तित करने की दिशा में भी प्रयासरत है। ठाकुर ने कहा कि पुराने रेलमार्गों पर मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में तकनीकी चुनौतियां आती हैं, जिसके कारण समय अधिक लगा। इसके बावजूद रेलवे विभाग ने लगातार काम कर रेल सेवा को दोबारा शुरू करने में सफलता प्राप्त की है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि अभी भी कुछ ऐसे संवेदनशील स्थान हैं जहां बरसात के मौसम में दिक्कतें आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थानों के स्थाई समाधान और सुरक्षा कार्यों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध करवाने हेतु केंद्र सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इस रेलमार्ग को और अधिक सुरक्षित तथा सुविधाजनक बनाया जाएगा।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





