भारत
सवारी वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत, पहले अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया
jantaserishta.com
21 April 2025 11:37 AM IST

x
घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.
रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया और सूखी खाई में जा गिरा। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों परिवार के सदस्य पटना से इंदौर की तरफ जा रहे थे। जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले मार्ग के जरिए यह वाहन आगे बढ़ रहा था, तभी उनका वाहन रायसेन जिले में बम्होरी ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इस वाहन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं, घायलों में दूल्हा-दुल्हन शामिल हैं।
आशंका इस बात की जताई जा रही है कि शायद वाहन चालक को नींद आ गई होगी और यह हादसा हो गया। पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में एक बच्चा, दो महिलाएं और तीन पुरुषों की मौत हुई है। हादसा कैसे हुआ, इस बात की जांच की जा रही है, मगर सुबह के समय हुए हादसे से यही लगता है कि वाहन चालक को नींद आ गई होगी और वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा।
बताया गया है कि जबलपुर से भोपाल की तरफ बढ़ रहा वाहन रायसेन से होते हुए आगे की तरफ बढ़ रहा था। दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्य पटना गए थे और उसके बाद वहां से इंदौर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान यह वाहन रायसेन जिले में हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों को पहले सुल्तानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर उसके बाद रायसेन के जिला अस्पताल भेजा गया है।
वहीं जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है, उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई या घायल हुए हैं, वे इंदौर, उज्जैन के अलावा राजस्थान के उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस हादसे में घायल हुए दूल्हा और दुल्हन की शादी होने वाली है।
Tagsमध्य प्रदेशरायसेनरायसेन में सवारी वाहन खाई में गिराMadhya PradeshRaisenPassenger vehicle fell into ditch in Raisen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





