भारत
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत
jantaserishta.com
21 April 2025 11:00 AM IST

x
मचा कोहराम.
नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से लगी राजस्थान की सीमा पर राज्य के बांगरेड़ा मामादेव गांव के पास हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सभी सात लोग सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों की कार ओवर स्पीड के चलते पहले सड़क के डिवाइडर और बाद में दूसरी ओर आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, हादसे में घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा करीब रात 11 बजे हुआ।
स्कॉर्पियो सवार मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के हिंगोरिया गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, हिंगोरिया गांव के रहने वाले सात लोग कार में सवार होकर चित्तौड़गढ़ के सांवरिया जी के दर्शन करने आ रहे थे। इसी दौरान निंबाहेड़ा के कोतवाली थाना इलाके में बांगरेड़ा मामादेव गांव के पास नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड के चलते कार सड़क के डिवाइडर से टकराई, सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई और इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गई।
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में स्कॉर्पियो में सवार गौरव कुमार पवार, अनिल भांबी, राजा और संजू भाम्बी की मौत हो गई। वहीं दीपक, योगेश और सुनील घायल हो गए। सभी घायलों को निम्बाहेड़ा के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बता दें कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक अन्य हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। रायसेन जिले में सोमवार सुबह एक सवारी वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर खाई में गिर गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों परिवार के सदस्य पटना से इंदौर की तरफ जा रहे थे। जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले मार्ग के जरिए यह वाहन आगे बढ़ रहा था, तभी उनका टेंपो-ट्रैक्स वाहन रायसेन जिले में बम्होरी ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पुलिया को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इस वाहन में नौ लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है।
Tagsनीमच में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्करनीमचनीमच एक्सीडेंट न्यूज़Fierce collision between high speed Scorpio and truck in NeemuchNeemuchNeemuch accident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





