भारत
भीषण हादसा: 3 की मौत कई घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी
jantaserishta.com
21 April 2025 10:57 AM IST

x
आवागमन भी प्रभावित रहा.
रायगढ़: महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण एक तेज रफ्तार ट्रक थी। जिसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
मामला रायगढ़ के खोपोली के निकट बोरघाट का है, जहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार देर रात 11 बजे मुंबई लेन पर हुआ। पुणे से मुंबई की ओर तेज गति से जा रहे एक मालवाहक ट्रक ने एक हाईवे पेट्रोल वाहन सहित पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस, लोनावाला, खंडाला पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए पनवेल, खोपोली और लोनावाला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की वजह से कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। बाद में मुंबई-पुणे हाईवे को फिर से शुरू कर दिया गया।
इससे पहले बीते 18 अप्रैल को मुंबई के चेंबूर इलाके में बीएमसी का कचरा ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी इलाके के पास स्थित ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हो गए थे।
चेंबूर पुलिस के मुताबिक, बीएमसी का ट्रक घाटकोपर से सायन की ओर कचरा लेकर जा रहा था। जब ट्रक सिद्धार्थ कॉलोनी के पास पहुंचा तो चालक का ट्रक से संतुलन हट गया और वह ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
Tagsमुंबई-पुणे राजमार्गमुंबई-पुणे राजमार्ग पर भीषण हादसाMumbai-Pune HighwayHorrific accident on Mumbai-Pune Highway
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





