
x
शिमला। हिमाचल में आगामी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारी शुरू हो गई है। तीन माह में प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ सीएम सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने पूरा खाका तैयार कर किया है और पच्छाद तथा चौपाल विधानसभा क्षेत्र के पार्टी वर्करों के साथ इसकी शुरुआत हो चुकी है और इसकी अगली कड़ी में दो और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री संवाद करने जा रहे हैं। संभवता सोमवार या फिर मंगलवार को यह कार्यक्रम होगा।
इस संवाद कार्यक्रम के बहाने संगठन और सरकार धरातल पर सरकारी कार्यक्रमों व योजनाओं की फीडबैक ले सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर तय की गई रूपरेखा के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष तौर पर संवाद करेंगे। साथ ही उनका दोपहर का भोजन भी सीएम के साथ होगा और यह आयोजन मुख्यमंत्री के अधिकारिक आवास ओकओवर में ही होगा। बड़ी बात यह है कि कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के क्षेत्र से संबंधित सभी नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी बात सीएम के समक्ष रख सकेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





