भारत

पार्टनर बना हैवान, सेक्स करने से इनकार करने पर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
19 Aug 2023 8:32 AM IST
पार्टनर बना हैवान, सेक्स करने से इनकार करने पर उठाया ये कदम
x

DEMO PIC 

दोनों पहले से शादीशुदा थे और पिछले काफी समय से एक साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम शहर में एक युवक ने कथित तौर पर सेक्स करने से इनकार करने पर अपनी लिव-इन पार्टनर पर पेचकस से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला और आरोपी दोनों पहले से शादीशुदा थे और पिछले काफी समय से एक साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति को उसके साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही उसकी प्रेमिका पर पेचकस से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जिसे गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और इस मामले में सदर पुलिस थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिकायतकर्ता (28) ने आरोप लगाया कि शिवम ने गुरुवार को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने गुस्से में आकर कथित तौर पर पेचकस से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।
महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह अपने पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराये के कमरे में रहती थी, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई। यह मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई और फिर दोनों एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगे।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि हमारे लिव-इन संबंध शुरू करने के तुरंत बाद शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। हाल ही में मुझे पता चला कि शिवम भी पहले से शादीशुदा है। उसने कहा कि गुरुवार शाम को, वह बाइक पर आया और मुझे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब मैंने इनकार कर दिया, तो वह गुस्सा हो गया और मेरी गर्दन पर पेचकस से वार किया और भाग गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी (क्राइम) वरुण दहिया ने कहा कि आरोपी को शुक्रवार को राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं और शनिवार को उसे गुरुग्राम की अदालत में पेश किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story