भारत

मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, कई लोग घायल

Nilmani Pal
14 Feb 2026 1:00 PM IST
मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, कई लोग घायल
x

मुंबई. मुलुंड (पश्चिम) इलाके में आज शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड स्थित जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक गिरकर नीचे से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर आ गिरा. हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.

घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली. हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया.


Next Story
null