
x
गरली। हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक राज्य स्तरीय परागपुर लोहड़ी उत्सव इस वर्ष भी पूरे पारंपरिक वैभव और जोश के साथ 13 जनवरी (मंगलवार) को आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ परंपरा अनुसार परागपुर बाजार से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा, जो क्षेत्र को लोक रंगों और उल्लास से सराबोर कर देगी। यह जानकारी कार्यवाहक एसडीएम देहरा संजीव शर्मा ने मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित प्रशासनिक समीक्षा बैठक में दी। एसडीएम संजीव शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परागपुर का राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला केवल एक स्थानीय आयोजन नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि आयोजन की हर व्यवस्था को समय पर और सुचारू ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले में ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे, जबकि पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के वाईस चेयरमैन सुरेंद्र सिंह मनकोटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। 13 जनवरी को सुबह 11:30 बजे विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई सजीव एवं आकर्षक प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि दोपहर करीब एक बजे मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। वहीं, शाम छह बजे गांव नक्की खड्ड में हर वर्ष की तरह स्टार नाइट का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट में ज्वालामुखी के उभरते गायक शौरभ शर्मा, पंजाबी गायक रोहित बोहरा और गांव पाईसा के जाने माने रुनझुनुआ फेम मोहित गर्ग सहित अन्य नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





