पैरा एथलीट सोमन राणा बोले, अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और पैरालंपिक में देश के लिए मेडल

नई दिल्ली। भारतीय पैरा-एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता सोमन राणा ने अपने गोल्ड मेडल को देश, भारतीय सेना और अपने राज्य को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव है। सोमन राणा ने कहा, "यह मेडल मेरे लिए नहीं बल्कि देश, आर्मी और मेरे राज्य के लिए है। मुझे इस उपलब्धि पर बेहद खुशी हो रही है।" उन्होंने बताया कि भारत में पैरा स्पोर्ट्स को लेकर पहले लोगों में ज्यादा जागरूकता नहीं थी, लेकिन अब स्थिति तेजी से बदल रही है और खिलाड़ियों को बेहतर पहचान व सुविधाएं मिल रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज पैरा-एथलीटों को पहले की तुलना में अधिक सम्मान और समर्थन मिल रहा है, जिससे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमन राणा ने अपने भविष्य के लक्ष्यों का भी जिक्र करते हुए कहा कि वह अब एशियन गेम्स और पैरालंपिक की तैयारी में जुटे हैं और वहां भी भारत के लिए पदक जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
#WATCH दिल्ली: भारतीय पैरा-एथलीट और गोल्ड मेडलिस्ट सोमन राणा ने कहा, "यह मेडल मेरे लिए नहीं बल्कि देश, आर्मी, मेरे राज्य के लिए है... मुझे खुशी हो रही है... पैरालंपिक में आजकल बहुत सुधार हो रहा है, जबकि पहले किसी को इसके बारे में पता भी नहीं था... मैं एशियन गेम्स और ओलंपिक्स की… pic.twitter.com/b7V45RZUvZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026





