भारत

पानीपत हैंडलूम हाउस का सुपर बाजार बना आकर्षण का केंद्र

Shantanu Roy
19 May 2026 4:53 PM IST
पानीपत हैंडलूम हाउस का सुपर बाजार बना आकर्षण का केंद्र
x
Nahan. नाहन। सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान के सामने होटल सिटीहर्ट में लगी पानीपत हैंडलूम हाउस के सुपर बाजार की सेल नाहन शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पिछले करीब 15 दिनों से भी अधिक समय से नाहन शहर के लोग पानीपत हैंडलूम हाउस के सुपर बाजार में खरीददारी को उमड़ रहे हैं। हालत यह है कि लोग आते तो खाली हाथ हैं, परंतु सुपर बाजार में पहुंचकर विभिन्न प्रकार के घरेलू उत्पाद खरीदने से अपने आपको रोक नहीं पाते हैं। घर के ड्राइंग रूम की सजावट का सामान हो या फिर रसोई या बाथरूम की आवश्यक वस्तुएं। सैकड़ों किस्म की घरेलू उत्पाद की वस्तुएं 50 रुपए की कीमत से शुरू होकर ग्राहकों का इंतजार
कर रही है।


नाहन के चौगान मैदान के सामने होटल सिटीहर्ट की ग्राउंड फ्लोर में चल रही पानीपत हैंडलूम हाउस के सुपर बाजार में इस सप्ताह करीब 40 से 50 किस्म के नए उत्पाद बिक्री के लिए बढ़ा दिए गए हैं। चौगान मैदान के समीप स्थित होटल सिटीहर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर पानीपत हैंडलुम हाउस के सुपर बाजार की शुरुआत हुई है। इस सुपर बाजार में 50 रुपए से घरेलू आईटम की शुरुआत है तथा लोगों को तमाम तरह के घर, रसोई, बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले सामान 20 से 50 प्रतिशत कम दामों पर फैक्ट्री आउटलेट की दरों में उपलब्ध होंगे।योगेश शर्मा ने बताया कि सिटीहर्ट होटल नाहन में खुले पानीपत हैंडलूम हाउस के सुपर बाजार में अच्छी किस्म के तोलिए 100 रुपए से 350 रुपए, एक्सपोर्ट बैकेट 200 से 250, कम्फर्ट एसी ब्लैंकेट सैट 500 से 1800, उच्च क्वालिटी के रिलायंस कंबल, कश्मीरी कारपेट 200 रुपए प्रतिकिलो, ड्राइंग रूम के लिए आकर्षक मुंडे व अन्य सामान के अलावा मैट, रनर, दरी, कुसन, अंगूरा वुल के ब्लैंकेट, घरों की सजावट के हैंडलूम की तमाम वैरायटियां, पर्दे, पिल्लों व बाथरूम व रसोई की दर्जनों आईटम बेहद ही सस्ती दरों में उपलब्ध है।
Next Story