भारत

दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप, बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद

jantaserishta.com
8 Dec 2024 9:37 AM IST
दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप, बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद
x
देखें वीडियो.
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं. अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मी गोली लगने से मृत पाए गए. घटना के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है.
अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन में गोलियों से छलनी पुलिसकर्मियों के शव पड़े देखे गए. उन्होंने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने के बाद हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story