भारत

नए मुख्य सचिव के लिए पांच अफसरों का पैनल

Shantanu Roy
30 May 2026 2:59 PM IST
नए मुख्य सचिव के लिए पांच अफसरों का पैनल
x
Shimla. शिमला। हिमाचल के नए मुख्य सचिव को लेकर रेस तेज हो गई है। वर्तमान मुख्य सचिव संजय गुप्ता शनिवार 30 मई को रिटायर हो रहे हैं। उनके बाद ब्यूरोके्रसी का मुखिया कौन होगा? इस का फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। इससे पहले कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पांच अधिकारियों का पैनल बनाकर भेजा है, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव रैंक में हैं। इस फाइल पर फैसला अब रविवार रात 10:00 बजे के बाद होगा। इस पैनल में सबसे सीनियर 1993 बैच के कमलेश कुमार पंत हैं, जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव फॉरेस्ट, होम और विजिलेंस के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। वह राजस्व विभाग का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे हैं। अनुराधा ठाकुर का नाम शामिल किया गया है जो वर्तमान में भारत सरकार में हंै और डिपार्मेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की
सेक्रेटरी हैं।


फिर ओंकार चंद शर्मा का नंबर है, जो वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव ट्राइबल डिवेलपमेंट हैं तथा सीएमडी रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। ये दोनों अधिकारी 1994 बैच के हैं। इसके बाद 1995 बैच में भरत हरबंस लाल खेड़ा को भी पैनल में शामिल किया गया है, जो वर्तमान में भारत सरकार में डिपार्मेंट आफ कंज्यूमर अफेयर्स में एडिशनल सेक्रेटरी हैं। वह मुख्यमंत्री के केरल जाने से पहले शिमला आकर मिले भी थे। हालांकि इस मुलाकात का कारण पता नहीं चला था। इसके बाद आरडी नजीम का नाम भी पैनल में डाला गया है जो अतिरिक्त मुख्य सचिव फूड एंड सिविल सप्लाइज हैं और ट्रांसपोर्ट के साथ उद्योग विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। वह मूलतया तमिलनाडु के रहने वाले हैं और आखिरी वक्त पर उनकी दावेदारी भी अचानक उभरी है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता आज यानी शनिवार को रिटायर हो जाएंगे। वह 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और इस बैच के पूरे देश में सिर्फ दो और अधिकारी सरकारी सेवा में हैं।
Next Story