भारत

Panchaayat के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, लोगों को मिलेगी राहत

Shantanu Roy
2 July 2024 12:22 PM GMT
Panchaayat के ग्रामीणों ने पेश की मिसाल, लोगों को मिलेगी राहत
x
Tounidevi. टौणीदेवी। ग्राम पंचायत बारी के ग्रामीणों ने अपने दम पर पुली और रास्ते का निर्माण कर मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने दानराशि एकत्रित कर पहले यहां मोक्षधाम का निर्माण किया है, जहां पहले मुश्किल से 50 लोग बैठ पाते थे अब वहां करीब 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था ग्रामीणों ने कर डाली है। इसी मोक्षधाम को पंचायत की तरफ से एक सडक़ का निर्माण भी काफी समय पहले किया गया था। बरसात के कारण यह सडक़ टूट गई थी, जिसे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही ठीक करवा लिया। यहां नाले पर बनी पुरानी पुलिया से बड़ी
गाडिय़ां नहीं निकल पा रही थीं।
ग्रामीणों ने फिर हिम्मत जुटाई और दो बड़ी चैनल पाईप डालकर बड़ी पुलिया बना डाली। इसके अलावा मोक्षधाम तक पक्का रास्ता पेबर टाइल डालकर बनाया गया है। समाजसेवा और श्रमदान की इस अनोखी मिसाल की लोग जमकर तारीफ कर रहे हंै। अनंत राम परमार, जगदीश परमार, हरबंस सिंह, रजनीश शर्मा, संजीव चौहान, जय राज चौहान, हंसराज चौहान, रिंकू चौहान, लक्की चंदेल, देश राज चौहान, पिंकू चौहान, अश्वनी, संजू, लक्की, विशाल इत्यादि का कहना है कि बारी, महाड़े और चाहड़ के लोगों ने जनसेवा की एक बड़ी मिसाल पेश की है। संगठन, एकता और ईमानदारी से कई ग्रामीण स्तर के विकास कार्य आपसी तालमेल से हो सकते हैं।
Next Story