भारत

पंचायत प्रधानों, सामाजिक संगठनों को मिलेगा न्योता

Shantanu Roy
21 July 2026 4:56 PM IST
पंचायत प्रधानों, सामाजिक संगठनों को मिलेगा न्योता
x
Chamba. चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला शोभायात्रा उपसमिति की बैठक सोमवार को नगर परिषद चंबा के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने की। इस दौरान नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में मिंजर मेले के आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने, स्थानीय संस्कृति को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने तथा युवा पीढ़ी को चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिंजर मेले के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा में इस वर्ष अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी
सुनिश्चित की जाएगी।


शोभायात्रा को जन-आकर्षक बनाने के लिए पंचायत प्रधानों, विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा स्थानीय संस्थाओं को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसहभागिता और अधिक बढ़ सके। इस अवसर पर भुवनेश्वरी गुलाटी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य चंबा की सांस्कृतिक धरोहर को आने वाली पीढिय़ों तक सुरक्षित पहुंचाना और अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उद्घाटन समारोह और शोभायात्रा में बढ़-चढक़र भाग लें। बैठक में नगर परिषद के उपाध्यक्ष जितेंद्र सूर्या, पार्षद विजय कुमार, रजनी शर्मा, सीमा कश्यप, निशा, कांता देवी सहित शहर के गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story