भारत

PANCHANG: आज का पंचांग: 18 जून 2024

Nilmani Pal
18 Jun 2024 12:35 AM GMT
PANCHANG: आज का पंचांग: 18 जून 2024
x
आज का पंचांग
राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 28, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, एकादशी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 05, जिल्हिजा 11, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 18 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि प्रातः 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।
स्वाति नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शिव योग रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 25 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार निर्जला एकादशी व्रत (वैष्णव)
सूर्योदय का समय 18 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 18 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट
तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर
37 मिनट से 12 बजकर 22 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 18 जून 2024 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 22 मिनट से 12 बजकर 2 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।
आज का उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरुरमंद व्यक्ति को छाते का दान करें।
Next Story