भारत

TERO RASHIFAL: टैरो राशिफल: 18 जून 2024

Nilmani Pal
18 Jun 2024 12:33 AM GMT
TERO RASHIFAL: टैरो राशिफल: 18 जून 2024
x
टैरो राशिफल
Tarot Horoscope 18 June 2024 : मंगलवार 18 जून को शनि और शुक्र एक दूसरे से नौवें और पांचवें भाव में संचार करते हुए नवपंचम योग बनाएंगे। ऐसे में टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मंगलवार का दिन वृषभ, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इन राशि के जातकों के मान सम्मान में वृद्धि और पूंजी निवेश से लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है।
मेष टैरो राशिफल : अधूरे कार्य होंगे पूरे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के जातकों के जो कुछ कार्य अभी अधूरे पड़े हुए हैं। वह सभी कार्य आज पूरे हो जाएंगे। आपको सलाह है कि गलत लोगों की संगत में पड़ने से बचें। वरना आज आप अपना बड़ा नुकसान कर सकते हैं।
वृषभ टैरो राशिफल : मान सम्मान में वृद्धि होगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के जातकों के सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य और व्यापार में आपको लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन टैरो राशिफल : सेहत करेगी परेशान
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के जातक आज व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहने वाले हैं। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। हालांकि, आज आपको अपने माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता हो सकती है।
कर्क टैरो राशिफल : गलत निर्णय से होगी परेशानी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के जातकों को आज आपका गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है। इसलिए आपको सलाह है कि सोच समझकर ही आज कोई निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु
बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते है।

सिंह टैरो राशिफल : मानसिक तनाव बढ़ेगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के जातकों को आज किसी स्त्री के कारण मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ सकता है। हालांकि, लव लाइफ के मामले में यह समय आपके लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। आपको सलाह है कि अधिक क्रोध से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
कन्या टैरो राशिफल : पूंजी निवेश से मिलेगा लाभ
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातकों को आज पूंजी निवेश के कार्यों में लाभ मिलने के प्रबल योग हैं। अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
तुला टैरो राशिफल : खानपान का विशेष ख्याल रखें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातकों को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करें। आज आपको सेहत से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। इसलिए आज खानपान का विशेष ख्याल रखें।
वृश्चिक टैरो राशिफल : अधिक परिश्रम करने की जरूरत है
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोशिश करनी है कि आज यदि आप यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।
धनु टैरो राशिफल : शत्रु करेंगे परेशान
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के जातकों को प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज अपने कामकाज की रूपरेखा सोच समझकर ही तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
मकर टैरो राशिफल : सरकारी कार्यों में मिलेगी सफलता
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के कुछ जातकों के लिए आज पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। सरकारी कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। इतना ही नहीं नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण आपको परेशानी हो सकती है।
कुंभ टैरो राशिफल : निवेश से मिलेगा लाभ
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों को आज निवेश करने से अचानक ही लाभ मिलेगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। आपको आज कमर दर्द से संबंधित समस्या हो सकती है।
मीन टैरो राशिफल : समस्याओं को मिलेगा समाधान
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के जातकों को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है।
Next Story