एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन को मिला करारा जवाब, भारतीय सेना के जवानों ने कई राउंड फायरिंग की

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को मेंढर में केजी सेक्टर में एलओसी के पास ड्रोन गतिविधि देखी गई. जिसके बाद सेना के जवानों ने कई राउंड फायरिंग की. आधिकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने केजी सेक्टर के बलोनी इलाके के पास बीती रात करीब 9 बजकर 10 मिनट पर ड्रोन को देखा और उस पर फायरिंग कर दी. हालांकि ड्रोन को गोली नहीं लगी, लेकिन यह वापस पाकिस्तान क्षेत्र में लौट गया. इसके बाद, उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के विशेष अभियान समूह ने इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी शुरू की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





