भारत

भारतीय सेना के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान

Shantanu Roy
14 May 2025 3:20 PM IST
भारतीय सेना के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान
x
Una. ऊना। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए शौर्य व पराक्रम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि देश की सेनाओं ने एक बार फिर से अपने पराक्रम का लोहा पूरे विश्व में मनाया है और भारत को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। भारतीय सेना में हिमाचल के जवानों ने भी अपना युद्ध कौशल व शौर्य का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मत है कि पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत शिमला समझौते के तहत हो तथा इसमें तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की जाए। इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर भी उपस्थित थे।
Next Story