भारत
तीन अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य तय
Shantanu Roy
13 Sep 2023 10:02 AM GMT

x
शिमला। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक धान की खरीद शुरू की जाएगी। 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य तय किया गया है। प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए है। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार कर दिया है। धान खरीद के लिए पंजीकरण करने को विभाग ने द्धश्चड्डश्चश्चश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पोर्टल का लिंक तैयार किया है।
विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार,बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। किसानों से धान खरीद करने के लिए विभाग द्वारा 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से धानी की खरीद शुरू हो जाएगा। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने किसानों को टोकन नंबर और फसल बेचने की तिथि बताई जाएगी, जिसके बाद किसान केंद्रों में अपनी फसल लेजाकर बेच सकेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh ki KhabarHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi KhabarHimachal Pradesh news updatehimachal pradesh news livehimachal pradesh news

Shantanu Roy
Next Story