भारत

फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मैनेजर और मजदूर की मौत

Nilmani Pal
1 Feb 2026 6:58 AM IST
फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, मैनेजर और मजदूर की मौत
x
बड़ा हादसा

जयपुर। विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के ऊपर का टिन शेड उड़ गया और एक दीवार गिर गई। सिलेंडर ब्लास्ट में काम कर रहे एक युवक के चीथड़े उड़ गए। मैनेजर समेत 2 घायलों को SMS हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के दौरान मैनेजर ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दरअसल, विश्वकर्मा के रोड नंबर 17 पर करणी विहार कॉलोनी में स्थित विल्सन क्रायो गैसेज फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने का काम किया जाता है। शनिवार को शाम करीब 7:45 बजे सिलेंडर भरे जा रहे थे, तभी एक सिलेंडर फट गया।

डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया- हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौके पर ही मौत हो गई है। फैक्ट्री के मैनेजर विनोद गुप्ता (45) निवासी मुरलीपुरा (जयपुर) ने इलाज के दौरान हाॅस्पिटल में दम तोड़ दिया। शिबू उर्फ अनुवा निवासी झारखंड घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह फैक्ट्री संतोष गुप्ता की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Next Story
null