
x
Keylong. केलांग। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव.2026 के अंतर्गत 30 मई 2026 को विकास खंड लाहुल के अंतर्गत 10 ग्राम पंचायतों के विभिन्न वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। तीसरे चरण के तहत कुल 69.60 प्रतिशत मतदान हुआ है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत लाहुल स्पीति किरण भड़ाना ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने बढ़चढक़र अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के तहत कुल 69.60 प्रतिशत मतदान हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 4036 मतदाता पंजीकृत थेए जिनमें 2032 पुरुष एवं 2004 महिला मतदाता शामिल हैं।
दोपहर 3 बजे तक कुल 2809 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 1446 पुरुष एवं 1373 महिला मतदाता शामिल रहे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मडग्रां में 76.20, शकोली में 74, किशोरी में 70.81, जहालमां में 62.82, शांशा में 69, मालंग में 58, तांदी में 62, खंगसर में 74, बरबोग में 73, शूलिंग में 65.23 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह चाक-चौबंद रही। अब सभी की निगाहें जिला परिषद के रिजल्ट पर टिकी हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





