भारत
मेडिकल कालेज हमीरपुर में तीन महीने में एक लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज
Shantanu Roy
10 July 2026 4:51 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मेडिकल कालेज हमीरपुर लोगों का सबसे विश्वसनीय संस्थान बन गया है। हमीरपुर सहित, बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी जिला के मरीज भी इलाज के लिए डा. राधाकृष्णन मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंच रहे हैं। इसका मुख्य कारण यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं हैं। मेडिकल कालेज हमीरपुर के 26 विभिन्न विभागों में 200 के करीब चिकित्सक तैनात हैं। यदि बात ओपीडी की करें तो एक ही दिन में 1500 के करीब की ओपीडी हो जाती है। अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञों की मिलने वाली सेवाओं की बदौलत लोग यहां पर ही उपचार लेना चाहते हैं। ओपीडी में भी दो से तीन चिकित्सक एक साथ सेवाएं देते हुए नजर आते हैं। ऐसा लगभग हरेक ओपीडी में नजर आता है। मेडिकल कालेज में दो प्रयोगशालाएं संचालित हैं तथा लगभग सभी प्रकार के टेस्ट यहां पर हो जाते हैं। यह भी एक वजह है कि मरीज यहां पर ही ट्रीटमेंट लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं। यदि नजर बीते तीन महीनों के आंकड़ों पर दौड़ाएं, तो मरीजों की बढ़ी संख्या सामने आई हैं।
इनमें आउट डोर मरीज तथा इंडोर पेशेंट शामिल हैं। यदि बात तीन महीने की ओपीडी की संख्या की करें तो 83083 मरीजों को उपचार की सुविधा प्रदान की गई है। इनमें पुराने व नए दोनों मरीज शामिल हैं। वहीं बात इंडोर में मिलने वाले इलाज की करें तो आईपीडी में 21988 मरीजों का इलाज किया गया है। कुल मिलाकर तीन माह में 10,5071 मरीजों को उपचार मिला है। सुनिश्चित किया जाता है कि मरीजों को अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए रैफर न किया जाए। कई बार बहुत आपात स्थिति में ही मरीजों को इलाज के लिए टांडा, आईजीएमसी, एम्स बिलासपुर या पीजीआई रेफर किया गया है। हालांकि इनकी संख्या अधिक नहीं है तथा मेडिकल कालेज में ही उपचार सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2026 में कुल 33849 मरीजों का उपचार किया गया है। ओपीडी में 26436 मरीजों का इलाज किया गया है जबकि आईपीडी में 7413 मरीजों का उपचार हुआ है। कुल मिलाकर इस महीने में 33849 मरीजों को इलाज की सुविधा मिली है। वहीं बात यदि मई महीने की करें तो इसमें ओपीडी में 27483 तथा आईपीडी में 7367 मरीजों का इलाज हुआ है। जून महीने में ओपीडी में 29164 जबकि आईपीडी में 7208 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिली है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





