भारत

एनएचएआई की कार्रवाई पर आक्रोश

Shantanu Roy
10 Aug 2025 5:09 PM IST
एनएचएआई की कार्रवाई पर आक्रोश
x
सुंदरनगर। सुंदरनगर के डैहर से मंडी तक एनएचएआई के अतिक्रमण हटाने के अभियान को लेकर स्थानीय लोगों को विरोध व रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। एनएचएआई की इस कार्रवाई के दौरान घरों, दुकानों और होटलों के रास्तों को खोदने पर जड़ोल क्षेत्र के दुकानदारों और अन्य ग्रामीणों ने कड़ी रोष प्रकट करते हुए उन्हें परेशान न करने की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय व्यापारियों और अन्य जनता ने बैठक करते हुए इसका कड़ा विरोध जताया है। इस दौरान जड़ोल हराबाग चामुक्खा फोरलेन संघर्ष समिति के जनरल सेक्रेटरी रवि ठाकुर ने कहा कि जड़ोल क्षेत्र में फोरलेन द्वारा अतिक्रमण हटाने के कार्य के दौरान लोगों के घरों, दुकानों और होटलों के रास्तों को जेसीबी मशीन से खोदकर बंद करना बिलकुल गलत है ,जिससे लोग बेवजह तंग हो रहे है। उन्होंने कहा कि वे उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ एनएचएआई द्वारा जडोल में अतिक्रमण हटाते हुए नालियां खोदी जा रही है और वही पर एनएचएआई ने फोरलेन सडक़ पर आज दिन तक लंबित मांगों की कोई सुविधा नहीं दी है और जो सुविधा लोगों द्वारा स्वय बनाई गई है उन्हें भी एनएचएआई बर्बाद करने में जुटी हुई है। जड़ोल में एनएचएआई द्वारा फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट्स, ओवरहेड पुल और नालियां की वर्षों से लंबित एक भी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। एनएचएआई की कार्रवाई से जड़ोल में पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई है, साथ ही खोदे गए गड्ढों में पानी भरा हुआ है जिससे खतरा और बढ़ गया है। बैठक उपस्थित समिति सदस्यों और ग्रामीणों ने एनएचएआई से लोगों को तंग करना बंद करते हुए क्षेत्र की लंबित मांगों को पूरा करने के साथ समस्या का समाधान करने की मांग की है।
Next Story