भारत
फूड प्वाइजनिंग से हाहाकार, दुल्हन की बहन समेत 100 से अधिक लोग बीमार
jantaserishta.com
14 July 2024 11:51 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
50 से अधिक रोगी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
संभल: संभल जिले में जुनाबई थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में बारात में फूड प्वाइजनिंग से दुल्हन की बहन समेत 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। एक-एक कर लोगों को उल्टी दस्त शुरू हुए हुए, तो मौके पर हालत बिगड़ गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाराती अपने वाहनों में बैठकर चले गए। 50 से अधिक रोगी निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
क्षेत्र के अजीजपुर गांव निवासी धर्मवीर की बेटी प्रीती की शनिवार रात रजपुरा क्षेत्र के गांव ब्यौरा से बारात आई थी। दूल्हा डीपी समेत सभी बारातियों और घरातियों ने दावत में खाना खाया। देर रात एक-एक कर लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। एक के बाद एक 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। कुछ लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनाबई में भर्ती कराया गया है जबकि 50 से अधिक रोगियों का प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार कराया जा रहा है। सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विराश यादव ने बताया कि 14 रोगियों का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सभी की हालत सही है।
सीएचसी जुनाबाई पर दुल्हन की बहन इंग्लेश और दूल्हे की बहन तानया, विशपाल, नत्थू, उरमान, बबलू, सोनपाल, चंद्रकली, संध्या समेत 14 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





