भारत
बिजली के बॉक्स से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, करंट लगने से मौत; सीसीटीवी में घटना कैद
jantaserishta.com
14 July 2024 11:43 AM IST

x
पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ठाणे: ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
मामला वसई पूर्व स्थित अग्रवाल उद्योग नगर का है। शनिवार (13 जुलाई) की देर रात करीब एक बजे के आसपास ये घटना घटी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था। तभी शख्स ने इलाके में लगे बिजली के बॉक्स संग छेड़छाड़ की कोशिश की। तभी उसे अचानक करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत की लाइव घटना कैद हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात में करीब एक बजकर 20 मिनट के आसपास शख्स बिजली के बॉक्स के पास पहुंचा। इसके बाद उसने बॉक्स का गेट खोला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। एक बजकर 24 मिनट पर उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी का सुबह पता लगा, जब मौके पर पहुंचे लोगों ने शख्स की लाश को बिजली के बॉक्स से सटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि अभी इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि शख्स का मकसद क्या था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





