1947 में अनंत संभावनाओं के साथ, कोटि-कोटि भुजाओं के सामर्थ्य के साथ हमारा देश आजाद हुआ : PM मोदी

दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हुए हैं. भारत के हर कोने से चाहे रेगिस्तान हो या हिमालय की चोटियां, समुंदर के तट हो या घनी आबादी वाले क्षेत्र हर तरफ से एक ही गूंज है, एक ही जयकारा है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है.
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का पर्व संकल्पों का पर्व है. एकता की भावना को देश मजबूती दे रहा है. संविधान प्रकाश स्तंभ बन देश को प्रकाश दे रहा है. ये सामूहिक सिद्धियों का पर्व है. लाल किले पर आज कई विशेष महानुभाव उपस्थित हैं. हमने धारा 370 की दीवार गिराकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.
भारत को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं. 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से देश को आजादी मिली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है. उन्होंने लगातार 12वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जब हम अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी और उनके द्वारा प्रदत्त आज़ादी का जश्न मनाते हैं. हमें न केवल अपने इतिहास को याद रखना चाहिए, बल्कि यह सोचने का भी समय है कि हम अपने देश को कैसे एक विकसित और सशक्त राष्ट्र बना सकते हैं.
LIVE: PM Shri @narendramodi addresses the nation on 79th Independence Day from Red Fort. #IndependenceDay2025 https://t.co/IQRY6nhUi0
— BJP (@BJP4India) August 15, 2025





