भारत

रियूंद पुल खोलने के आदेश हवा-हवाई, मौके पर NHAI ने खड़े किए हाथ

Shantanu Roy
19 Oct 2026 2:18 PM IST
रियूंद पुल खोलने के आदेश हवा-हवाई, मौके पर NHAI ने खड़े किए हाथ
x
Kangra. कांगड़ा। शरद नवरात्रों में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए रियूंद पुल को दो दिन के लिए छोटे निजी वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने की बात कही गई थी, लेकिन सोमवार को मौके पर NHAI ने पुल खोलने से मना कर दिया। इसके चलते पुल के आस पास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने नवरात्रों के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक रियूंद पुल को छोटे निजी वाहनों के लिए खोलने की बात कही थी। डीएसपी के अनुसार, एनएचएआई से सहमति बनने के बाद ही पुल खोलने के आदेश दिए गए थे। हालांकि, सोमवार को जब वाहन चालक पुल से गुजरने की उम्मीद लेकर पहुंचे, तो मौके पर एनएचएआई ने पुल खोलने से मना कर दिया। इस स्थिति ने यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के बीच तालमेल की कमी को उजागर कर दिया।
Next Story