भारत

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, SP ने दी बड़ी जानकारी

jantaserishta.com
19 Oct 2026 1:13 PM IST
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार, SP ने दी बड़ी जानकारी
x
देखें वीडियो.

कोटा: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुंबई में फायरिंग करने के बाद ट्रेन से भाग रहे तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा में दबोच लिया गया. कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, मुंबई पुलिस से सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी और साइबर सेल की टीम ने महज 15 मिनट में जाल बिछाया और पूरी ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी नेपाल भागने के फिराक में थे.

एसपी ने कहा कि रेहान(सोनीपत), ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन (बिहार) और एक नाबालिग - इन तीनों को हमने हिरासत लिया है. अभी इनके कब्जे से अभी कोई हथियार बरामद नहीं हुए हैं. लेकिन अभी पूछताछ की जाएगी कि इन्होंने उन हथियारों का क्या किया. वारदात के बाद ये लोग तुरंत रवाना हो गए थे. दिल्ली के जरिए ये लोग नेपाल भागने के प्लानिंग में थे.
कोटा एसपी ने आगे कहा कि रेहान इनमें मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जिससे अनिल पंडित ने संपर्क किया था. उसी ने पूरी वारदात की प्लानिंग को अंजाम ने दिया. इनकी पूरी इनपुट हमें मुंबई पुलिस ने दी थी. अब हम इन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देंगे.
अब आरोपियों को जल्द ही मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा. सवाल है कि पूछताछ में इन आरोपियों से कौन-कौन से बड़े खुलासे होंगे?
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story