भारत
सरकारी स्कूलों को स्पोर्ट्स किट, समग्र शिक्षा निदेशक के आदेश
Shantanu Roy
17 July 2026 4:58 PM IST

x
Shimla. शिमला। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्पोट्र्स किट का वितरण शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं, ताकि खेल सामग्री तय समय पर और सही गुणवत्ता के साथ स्कूलों तक पहुंच सके। स्कूलों में खेल सामग्री पहुंचने के बाद संबंधित स्कूल प्रमुख उसकी पूरी जांच करेंगे। वहीं, जिला परियोजना अधिकारी अपने-अपने जिलों के सभी स्कूलों से वितरण की रिपोर्ट एकत्र करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर सत्यापित और हस्ताक्षरित अंतिम रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखें और यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र स्कूलों तक स्पोट्र्स किट पहुंच जाए।
यदि किसी भी सामान में कमी, टूट-फूट या गुणवत्ता संबंधी कोई खामी मिलती है तो बैट या रैकेट टूटे या मुड़े होने के साथ अन्य कोई खराबी हो तो इसकी सूचना तुरंत समग्र शिक्षा कार्यालय और सामग्री उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को देनी होगी, ताकि खराब सामान को बदला जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परिवहन के दौरान यदि कोई सामग्री खो जाती है या क्षतिग्रस्त होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी सप्लाई एजेंसी की होगी। एजेंसी को अपने खर्च पर खराब या गायब सामग्री बदलनी होगी। साथ ही स्कूलों में भेजी जाने वाली सभी खेल सामग्री समिति द्वारा स्वीकृत नमूनों के अनुरूप ही होनी चाहिए। स्कूलों को खेल सामग्री प्राप्त होने के बाद उसकी रसीद और डिलीवरी रिपोर्ट एजेंसी को देनी होगी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





