भारत
उत्तराखंड में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट
jantaserishta.com
20 Jun 2023 3:33 PM IST

x
DEMO PIC
देहरादून: उत्तराखंड में भी मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 22 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से तीव्र बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून पांच दिन की देरी से 25 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। लेकिन, इससे पहले 21 और 22 जून को प्री-मॉनसून की अच्छी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बारिश के साथ 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमआकाशीय बिजलीUttarakhandUttarakhand NewsUttarakhand WeatherLightning
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





