भारत

पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में आज चलेगा अंधड़

Shantanu Roy
4 Jun 2026 4:21 PM IST
पांच जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश में आज चलेगा अंधड़
x
Shimla. शिमला। हिमाचल में जून माह की शुरुआत के साथ ही आने वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में मौसम विभाग द्वारा नौ जून तक अधिकांश स्थानों में रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए आंधी, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार जून के लिए प्रदेश के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में चार जून को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज
अंधड़ चल सकता है।


चंबा जिला में इसी दिन यलो अलर्ट रहेगा। विभाग के मुताबिक पांच जून को भी मौसम पूरी तरह शांत रहने वाला नहीं है। इस दिन चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद छह जून को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है कई क्षेत्रों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की घटनाएं भी सामने आईं। शिमला, कांगड़ा और मुरारी देवी में बिजली कडक़ने की गतिविधियां दर्ज की गईं।
Next Story