भारत

ऑपरेशन हनीमून...राजा रघुवंशी का मर्डर केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना, नया खुलासा

jantaserishta.com
10 Jun 2025 5:20 PM IST
ऑपरेशन हनीमून...राजा रघुवंशी का मर्डर केस पूरे देश में चर्चा का विषय बना, नया खुलासा
x
जानिए आज की बड़ी अपडेट.
इंदौर: इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि सोनम ने अपने सामने ही राजा की हत्या कराई थी। सोनम राज को फोटो शूट के बहाने पहाड़ी पर ले गई जहां सुपारी किलर्स ने राजा को मौत के घाट उतारकर खाई में फेंक दिया गया। यह भी पता चला है कि वारदात वाली जगह पर खुद सोनम भी मौजूद थी और उसने आरोपियों से कहा- इसे मार डालो। इस बीच शिलॉन्ग के एसपी ने बताया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी।
शिलॉन्ग के एसपी विवेक श्याइम ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि राजा हत्याकांड को अंजाम देने वालों को दबोचने के लिए पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन हनीमून' नाम दिया था, जिसमें 120 पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि 3 बड़ी टीमों को इस काम में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि 3-4 दिन की तहकीकात के बाद ही उन्हें पता चल गया था कि इस पूरे कांड में सोनम शामिल है। सभी तथ्यों को वेरिफाई करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की गई।
एसपी ने बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम की आरोपियों के साथ होम स्टे के पास मुलाकात भी हुई थी, जोकि घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मेघालय पुलिस के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर भी गई थी। वह सिलीगुड़ी के रास्ते ट्रेन से इंदौर गई थी। वह वहां एक किराये के कमरे में रही। सोनम की इंदौर में राज से भी मुलाकात हुई थी। फिर वह एक किराये की गाड़ी से इंदौर से गाजीपुर गई थी जहां उसने सरेंडर किया।
मेघालय पुलिस से सोनम के इस दावे का भी खंडन हो गया है जिसमें उसने कहा था कि उसे अपहरण कर लिया गया था और आरोपी गाजीपुर में उसे छोड़कर फरार हो गए। सोनम ने गाजीपुर पुलिस के साथ पूछताछ में यह भी कहा कि आरोपियों ने गहनों की लूट के लिए राजा की हत्या की थी। गौरतलब है कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए थे। यहां दोनों अचानक लापता हो गए। बाद में पता चला कि राजा की हत्या कर दी गई है। हत्या के आरोप में राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story