
x
बड़ा खुलासा.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग साजिश का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान शाजिया निसार और आदर्श झा के रूप में हुई है. दोनों पर आरोप है कि वे एक निजी समाचार चैनल के अधिकारियों को धमकाकर और यौन उत्पीड़न केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग कर रहे थे.
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि आरोपी पहले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में यह रकम बढ़ाकर 65 करोड़ रुपये कर दी गई. आरोपियों द्वारा दिए गए धमकी के ऑडियो और वीडियो भी मौजूद हैं. थाना सेक्टर-58 पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले शाजिया निसार के घर पर पुलिस द्वारा की गई तलाशी में में 34.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.
पूछताछ में सामने आया है कि शाजिया निसार उसी निजी चैनल में एंकर रह चुकी है, जबकि आदर्श झा एक अन्य मीडिया संस्थान के डिजिटल विभाग में एंकर था. पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि कहीं इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में और लोग तो शामिल नहीं हैं.
फिलहाल नोएडा पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





