भारत

ऑनलाइन प्यार: प्रेमी, पति और पत्नी हैं मूक बधिर, पढ़े पूरी स्टोरी

jantaserishta.com
29 April 2022 5:07 PM IST
ऑनलाइन प्यार: प्रेमी, पति और पत्नी हैं मूक बधिर, पढ़े पूरी स्टोरी
x
अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है.

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. हिमाचल प्रदेश की रहने वाली मूक-बधिर विवाहित महिला को राजस्थान के भरतपुर निवासी युवक से फेसबुक पर प्रेम हो गया. करीब ढाई वर्ष पहले महिला अपने घर को छोड़कर भरतपुर अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए आ गई. ऐसे में महिला के पति ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई. हैरानी की बात यह है कि महिला का पति भी मूक बधिर है और प्रेमी भी मूक बधिर.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गांव बोहरा निवासी मूक बधिर बृजबाला की शादी हिमाचल प्रदेश के अशोक कुमार के साथ 14 वर्ष पहले हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. करीब ढाई वर्ष पहले बृजबाला को फेसबुक पर राजस्थान (भरतपुर) के गोविंद सैनी के साथ फ्रेंडशिप हो गई. इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया. प्रेम प्रसंग होने के बाद महिला अपने घर को छोड़कर भरतपुर में प्रेमी गोविंद सैनी के साथ रहने लगी. महिला का पति भी दर्जी का काम करता है और प्रेमी गोविंद सैनी भी दर्जी है.


पति की शिकायत पर हिमाचल प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भरतपुर के मथुरा के थाने पहुंचे. हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ महिला का पति अशोक कुमार भी साथ आया था. प्रेमी गोविंद सैनी के पिता मोहन सिंह सैनी ने बताया कि फोन के जरिए मेरे बेटे और महिला के बीच बातचीत होती थी. जिसके बाद यह महिला करीब ढाई वर्ष पहले हमारे घर आ गई थी.
हिमाचल पुलिस के सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसकी पत्नी बृजबाला भरतपुर में रह रही है. जिसके बाद हम यहां आए और महिला को लेकर जा रहे हैं. भरतपुर में थाना प्रभारी रामनाथ गुर्जर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की महिला को फेसबुक के जरिए भरतपुर निवासी गोविंद से प्यार हो गया था. वह कई वर्षो से यहां रह रही थी. महिला के पति ने हिमाचल प्रदेश में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस भरतपुर आई और महिला को ले गई.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story