भारत

एकतरफा प्यार...खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत

jantaserishta.com
20 July 2025 3:28 PM IST
एकतरफा प्यार...खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत
x
जानें स्टोरी.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के HAL इलाके में 17 जुलाई को एकतरफा मोहब्बत का हिंसक अंजाम सामने आया. एक युवक ने चलती स्कूटी पर महिला के रिश्तेदार का गला रेतने की कोशिश की. आरोपी की पहचान सेल्वा कार्तिक के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले के उथांगराई कस्बे का निवासी है.
बताया जा रहा है कि कार्तिक इंस्टाग्राम पर एक शादीशुदा महिला को देखकर उससे प्यार में पड़ गया था. महिला की ओर से कई बार इनकार करने और चेतावनी देने के बावजूद, वह उसे परेशान करता रहा और यहां तक कि महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दीं.
महिला अपने पति शिवा के साथ बेंगलुरु के कग्गदासपुरा इलाके में रहती है और जून में कुछ समय के लिए अपने मायके आई थी. तभी कार्तिक उसके घर पहुंचा और परिवार के सामने ही धमकी देने लगा कि वह उससे बात करे और उसका प्रपोजल स्वीकार करे. महिला के पिता ने उसे रोका तो उसने साफ कर दिया कि कार्तिक को वह सिर्फ इंस्टाग्राम से जानती है और वह कोई दोस्त नहीं है.
इसके बाद भी कार्तिक ने उसे धमकियां दीं, यहां तक कि यह भी कहा कि अगर वह अपने पति को छोड़कर उससे शादी नहीं करेगी तो वह उसके पिता और रिश्तेदारों को मार डालेगा. डर के चलते परिवार बेंगलुरु लौट गया.
17 जुलाई की दोपहर, कार्तिक ने महिला के पिता को फोन कर मल्लेश्वरम स्थित BMTC बस स्टैंड के पास मिलने के लिए बुलाया. पिता अपने भतीजे प्रशांत के साथ स्कूटी पर वहां पहुंचे. कार्तिक ने उन्हें विश्वास में लेकर कहा कि वे तीनों साथ चलकर बातचीत करें. स्कूटी पर प्रशांत बीच में बैठा था और कार्तिक पीछे.
रास्ते में अचानक कार्तिक ने चाकू निकाला और पीछे से प्रशांत का गला रेत दिया. उसने चिल्लाते हुए कहा कि वह दोनों को मार डालेगा और भाग जाएगा. महिला के पिता ने तुरंत स्कूटी रोक दी और कार्तिक के हमले से किसी तरह बच निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद कार्तिक मौके से चाकू लेकर भाग गया.
प्रशांत को पास के क्लिनिक में प्राथमिक उपचार देने के बाद मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां वह अब ICU में भर्ती है. पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर सेल्वा कार्तिक के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और उसके मानसिक हालात और अपराध की पूरी सच्चाई जानने के लिए जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story