भारत

दो पक्षों में मारपीट में एक की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, घायल पक्ष के लोगों ने क्या बताया?

jantaserishta.com
13 May 2025 10:57 AM IST
दो पक्षों में मारपीट में एक की मौत, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, घायल पक्ष के लोगों ने क्या बताया?
x
तीन घायल हैं.
करनाल: हरियाणा के करनाल के भरतपुर गांव में सोमवार रात दो-पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में घायल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
घटना में घायल पक्ष के लोगों ने बताया कि बिना किसी विवाद के 8-10 की संख्या में आए लोगों ने उन पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
डायल 112 के इंचार्ज बलराज सिंह ने बताया, "घटना की सूचना मिली कि भरतपुर में दो पक्षों के बीच आपस में झगड़ा हुआ है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। झगड़े में घायल लोगों को एंबुलेंस से फौरन अस्पताल भिजवाया गया और इसकी सूचना करौंदा थाना इंचार्ज को दी। फिलहाल मामले की कार्रवाई की जा रही है।"
जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया, "सुरेश और प्रवीण उर्फ पम्मी आपस में पड़ोसी हैं। दोनों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने सुरेश और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें सुरेश को काफी ज्यादा चोट आई। हालत गंभीर होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बाकी अन्य लोगों को भी ज्यादा चोट लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"
उन्होंने बताया, "फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।" वहीं, हमले में घायल एक महिला का कहना है कि दूसरे पक्ष के 8-10 लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और अचानक पूरे परिवार पर हमला करना शुरू कर दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null