भारत

रक्षा बंधन के अवसर पर PM मोदी ने देश की बहनों को दिया उपहार: आरती कुजूर

Shantanu Roy
2 Sep 2023 11:38 AM GMT
रक्षा बंधन के अवसर पर PM मोदी ने देश की बहनों को दिया उपहार: आरती कुजूर
x
रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों योजना का विस्तार किया है, जिसके लिए देश की सभी महिलाओं के तरफ से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा धन्यवाद करती है। कुजूर ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रक्षा बंधन और ओनम त्योहार के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बहनों को उपहार दिया है। उन्होंने कहा की मोदी जी ने उज्जवला योजना के लाभार्थी बहनों को 400 रुपए प्रति सिलिंडर सस्ता कर महिलाओं को बड़ी राहत दी है जिसके लिए हम झारखंड प्रदेश की बहनें आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कई ऐसी योजनाएं जो महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिला केंद्रित योजनाएं चली है। उज्वला योजना के तहत वर्तमान में 33 करोड़ एलपीजी घरेलू कनेक्शन के लाभार्थी हैं। उसमें से 9.6 करोड़ उज्ज्वल लाभार्थी हैं। अब मोदी सरकार ने फिर से घोषणा किया है।
75 लाख महिला लाभुकों को उज्ज्वला योजना के तहत देने का लक्ष्य निर्धारित की गई है। कुजूर ने कहा कि देश भर में उज्ज्वला योजना की कुल लाभुक बहनों की संख्या 10.35 करोड़ हो जाएगी, यह देश के विकास में गति देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य है। इस मौके पर उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 11 .72 करोड़ शौचालय का निर्माण किया गया है। इससे महिलाओं की स्वास्थ्य और सुरक्षा पर काफी असर पड़ा है क्योंकि हम खुद महिला हैं तो शौचालय निर्माण से हमारे स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ा है यह हमें पता है। साथ ही शौचालय निर्माण से महिलाओं का मान-सम्मान भी बढ़ा है। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री आरती सिंह ने कहा कि मोदी ने देश की बहनों को बहुत अच्छा उपहार दिया है क्योंकि प्रधानमंत्री देश की बहनों की चिंता करते हैं और हम बहनों को सशक्त बनाने के लिए हर संभव मदद करते हैं। सिंह ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार देश की बहनों को सशक्त करने के लिए अनेकों योजनाएं निकाल रही हैं, दूसरी ओर हमारे राज्य की हेमंत सरकार में हर रोज महिलाओं के साथ दुष्कर्म, घरेलू उत्पीड़न, डायन हत्या जैसे घटनाएं हो रही है, यह काफी चिंतनीय विषय है।
Next Story