भारत

चौथे दिन दियोटसिद्ध में 22 हजार भक्तों ने नवाया शीश

Shantanu Roy
18 March 2025 4:46 PM IST
चौथे दिन दियोटसिद्ध में 22 हजार भक्तों ने नवाया शीश
x
Diotasiddha. दियोटसिद्ध। उत्तरी भारत के सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेलों के चौथे दिन लगभग 22 हजार भक्तों ने मंदिर में माथा टेका। सुबह से ही भक्त लाइनों में लगकर बाबा के दर्शन करते रहे। मंदिर परिसर दिन भर बाबा बालकनाथ के जयकारों से गूंज रहा था। वहीं प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा 300 पुलिस के जवान वो गृह रक्षक तैनात किए गए हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज प्रकाश ठाकुर का कहना है कि पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा संबंधी व यातायात संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा
रहा हैं।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस व गृह रक्षक जवान तैनात किए गए हैं। दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मार्च महीने के जेठे रविवार व चैत्र मास महीने के पहले रविवार को 80000 के करीब श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दर्शन किया व दिल खोलकर दान दिया जिसमें मंदिर प्रशासन को कुल 47 लाख 35 हजार 540 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इसमें चढ़ावे के रूप में 37 लाख 93 हजार 940 रुपए राशि के रूप में चढ़ाए गए। वही दान के रूप में 9 लाख 41 हजार 600 रुपए चढ़ाई गए, जिसमें इंग्लैंड पाउंड 150, यूएसए डॉलर 67, यूरो 100, कनाडा डॉलर 520, ऑस्ट्रेलिया डॉलर 150, यूएई दिराम 120, न्यूजीलैंड डॉलर 310, सिंगापुर डॉलर 10 दान के रूप में चढ़ाए गए।
Next Story